संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुलसी नेवरा में एक युवक द्वारा धारदार हथियार लहराते हुए आम लोगों को डरा-धमकाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार, बालक दास कुर्रे (उम्र 25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08, तुलसी नेवरा, अपने हाथ में छूरीनुमा धारदार हथियार (बत्ता) लेकर तिल्दा-खरोरा मेन रोड पर लोगों को भयभीत कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार छूरीनुमा हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण:
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र सिंह श्याम के मार्गदर्शन में प्र.आर. 636 राजेश सिकरवार द्वारा की गई।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
