संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
📍 रायपुर, छत्तीसगढ़ | 17 जून 2025
तिल्दा नेवरा क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक धारदार हथियार लेकर सड़क पर उत्पात मचाता हुआ देखा गया। रेलवे पानी टंकी के पास मेन रोड पर वह चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए युवक का नाम विनय निषाद (उम्र 21 वर्ष) है, जो वार्ड क्रमांक 17, अंबेडकर चौक, तिल्दा का निवासी है। आरोपी के पास से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, और सीएसपी (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई। तिल्दा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम के मार्गदर्शन में प्रआर 1031 जालम सिंह साहू की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।
🔸 पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
