सडक सुरक्षा मित्र की सदस्यो की मुख्य भूमिका सडक हादसा मे ख्यालो की मदद करना है

प्रशासनिक

संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा

सड़क सुरक्षा मितान कार्यक्रम थाना तिल्दा नेवरा परिसर में सड़क सुरक्षा मित्र थाना तिल्दा नेवरा से जुड़े मित्रो का कार्यक्रम रखा गया एवं एवं पुलिस मितान T शर्ट का वितरण डाक्टर खुमान वर्मा एवं थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा द्वारा किया गया
-आपको बता दे की तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के 22 गावों में 118 पुलिस मितान मित्र बनाये गए है
सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की तत्काल सहायता के लिए अब राहगीरों की भूमिका अहम होने जा रही है. सड़क सुरक्षा मितान नाम की इस योजना के तहत जिले में एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिले के सभी थानों के अंतर्गत सड़क किनारे आने वाले गांवों में पुलिस मितान नियुक्त किए जा रहे है. ये पुलिस मितान सड़क किनारे बसे गांवों के सामान्य नागरिक होंगे, जो सड़क दुर्घटना के समय सबसे पहले मौके पर पहुंचकर घायलों को मदद करेंगे साथ ही पुलिस को सूचना देते हुए नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु सूचित करेंगे। पुलिस मितान सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति का सहयोग करेंगे और इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना और अस्पताल को देंगे.।एम्बुलेंस सहायता की व्यवस्था करेंगे और जरूरत पड़ने पर डायल 108 और 112 जैसे आपातकालीन नंबरों का इस्तेमाल कर दुर्घटना की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे.
थाना प्रभारी सत्यम सिंह श्याम ने कहा की यह पहल न केवल दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने में मदद करेगी बल्कि आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी फैलाएगी. पुलिस मितान सड़क सुरक्षा मित्र स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. सड़क सुरक्षा मितान योजना जिला पुलिस की एक सशक्त सामाजिक पहल है, जो लोगों को जोड़कर सड़क सुरक्षा मितान से दुर्घटना में कमी लाना है.।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *