PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
एक ही दिन मे होगा मामलो का निस्तारण
तिल्दा नेवरा।
व्यवहार न्यायालय तिल्दा नेवरा में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट भावेश कुमार बट्टी ने दी।
लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में होगा। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं —
- बैंक से जुड़े मामले व लोन विवाद
- सिविल प्रकरण
- दांडिक प्रकरण
- मोटर यान अधिनियम से संबंधित मामले
- विद्युत विभाग विवाद
- सुलह योग्य आपराधिक वाद
न्यायालय ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करवाएं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
