7 माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति 24 घंटे में
PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौद में 7 माह की गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए रायपुर पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने पत्नी की गला, मुंह और नाक दबाकर हत्या की थी।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सुरूज की शादी करीब एक साल पहले ग्राम छतौद निवासी प्रदुम निर्मलकर से हुई थी। वह अपने पति के साथ संयुक्त परिवार में रह रही थी और गर्भवती थी। दिनांक 10 जुलाई को मृतिका के भाई रोहा राम रजक ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बहन-दामाद ने फोन कर कहा कि सुरूज की तबीयत खराब है। जब परिजन ग्राम छतौद पहुंचे तो सुरूज मृत अवस्था में मिली।
पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मृत्यु और मौत की प्रकृति हत्या पाई गई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया।
पति ने ही की थी हत्या, पुलिस पूछताछ में किया कबूल
पूछताछ के दौरान मृतिका के पति प्रदुम निर्मलकर लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने उसे कड़ाई से पूछताछ की और सबूतों के आधार पर घेरा, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि निजी विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में तिल्दा नेवरा थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट समेत कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: प्रदुम निर्मलकर
पिता का नाम: श्यामलाल निर्मलकर
उम्र: 24 वर्ष
निवास: ग्राम छतौद, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी, निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्रआर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वामी सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
रायपुर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से की गई इस कार्रवाई से एक गंभीर आपराधिक घटना को सुलझाया गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
