PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
सिमगा पुलिस द्वारा नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सिमगा, छत्तीसगढ़ — थाना सिमगा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मेन रोड सिमगा क्षेत्र में नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री कर रहे थे।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 3900 नग NITROSUN-10 नशीली टेबलेट बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत ₹24,180 आँकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से एक स्कूटी वाहन तथा एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
1. मोहम्मद फरीद उर्फ रिंकू खान (32 वर्ष)
निवासी: 75 डॉक्टर अंबानी दत्ता रोड, हावड़ा कॉरपोरेशन, हावड़ा, पश्चिम बंगाल
2. ममता प्रधान (42 वर्ष)
निवासी: मकान नंबर 23/395, वार्ड 23, हनुमान मंदिर के पास, शक्ति नगर, रायपुर
वर्तमान पता: प्रेम नगर, थाना पंडरी, जिला रायपुर
3. सैयद साहिल (22 वर्ष)
निवासी: वार्ड क्रमांक 14, इमामबाड़ा, सिमगा, थाना सिमगा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। थाना प्रभारी एवं टीम की तत्परता से यह सफलता हासिल हुई है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
