PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत ग्राम प्रभारियों की बैठक सम्पन्न
तुलसी नेवरा, तिल्दा | 11 जुलाई 2025
विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण तिल्दा के अंतर्गत चिन्हांकित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रभारियों की एक अहम बैठक का आयोजन शासकीय हाई स्कूल, तुलसी नेवरा के सभा कक्ष में किया गया। इस बैठक में कुल 20 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत चल रहे शिक्षार्थी एवं अनुदेशक चिन्हांकन कार्य की प्रगति और उसकी रणनीति को लेकर चर्चा करना था। ब्लॉक नोडल अधिकारी श्रीमती भागीरथी पान्से ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी प्रभारियों से आग्रह किया कि वे 30 जुलाई तक चिन्हांकन कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, महिला स्व-सहायता समूह, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए।
सहायक नोडल अधिकारी श्री शिवप्रसाद बर्मन ने उल्लास एप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एप कैसे डाउनलोड किया जाए और उसमें जानकारी कैसे दर्ज की जाए। बैठक में एप के प्रयोग को लेकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
सभी ग्राम प्रभारियों ने बैठक की विषयवस्तु को गंभीरता से समझते हुए अभियान की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
