फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बिक्री के नाम पर 50 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल

रायपुर।
जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जमीन का सौदा कर बड़ी रकम की ठगी की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और स्वयं को जमीन का वैध स्वामी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया। जमीन बिक्री का झूठा सौदा कर पीड़ित से करीब 50 लाख रुपये की राशि हड़प ली गई।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें दस्तावेजों के फर्जी होने और षड्यंत्रपूर्वक ठगी किए जाने के पुख्ता सबूत मिले। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—


जनार्दन नेताम (उम्र 34 वर्ष)
निवासी – ग्राम झरगांव, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद
वर्तमान पता – फ्लैट नंबर 43, एस.एस. प्लाजा, जैनम विहार कॉलोनी के सामने, लालपुर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर
रमन लाल नादिया (उम्र 42 वर्ष)
निवासी – श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर
सुनील अग्रवाल (उम्र 49 वर्ष)
निवासी – नांदघाट, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी एवं षड्यंत्र से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। अन्य संभावित पीड़ितों एवं ठगी से जुड़े तथ्यों की भी जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *