बिजली दरो मे वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ का बिजली न्याय आंदोलन

राजनीति

PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने एक बार फिर आम जनता की जेब पर डाका डालते हुए बिजली दरों में भारी वृद्धि कर दी है। इस नई दरों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट और किसानों के लिए कृषि विद्युत दर में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इस निर्णय से आम जनता और विशेष रूप से किसान वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज ने इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह वृद्धि जनविरोधी है और आम जनमानस के साथ अन्याय है। उन्होंने बिजली दरों में की गई इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर ‘बिजली न्याय आंदोलन’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन के अंतर्गत प्रदेश भर में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक विरोध प्रदर्शन और आंदोलन आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का उद्देश्य है कि आम जनता और किसानों को इस अन्यायपूर्ण वृद्धि से राहत दिलाई जाए और बिजली दरों को पूर्ववत किया जाए।

इस आंदोलन मे पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक ब्लौदाबाजार जनक राम वर्मा, तिल्दा शहर अध्यक्ष देवादास टंडन ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, पार्षद नानक छाबड़िया,सोनू मारकंडे,,मोती हिन्दुजा,सुनील सोनी,प्रकाश मेघानी,अमजद खान ,गजानंद वर्मा,जीतेन्द्र ध्रुव, जितेंद्र सेन देवेंद्र वर्मा अनुप् रवानी, ,डिगेश्वर वर्मा,होले राम पोरते मन्नू गिलानी मखान साहू, कैलास गांधी, अजितेश शर्मा, हरी मारकंडे,और बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुचे थे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *