PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
रायपुर / तिल्दा नेवरा, 18 जुलाई 2025
रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रवैया देखने को मिल रहा है। आज तिल्दा पुलिस ने एक नाबालिग को मॉडिफाइड बुलेट वाहन चलाने देने पर उसके अभिभावक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट चलाते हुए पकड़ा। मौके पर ही वाहन को रोका गया और पूछताछ के बाद उसके पिता को थाने बुलाया गया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत ₹6000 का समंस शुल्क वसूलते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर को भी जब्त कर लिया।
पुलिस की अपील
तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, यातायात नियमों का पालन करें और मॉडिफाइड साइलेंसर या तेज गति जैसे खतरनाक ट्रेंड से दूर रहें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की चेकिंग और कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
