रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने की दिशा में बड़ी पहल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया मुद्दा…

राजनीति

संवाददाता पवन बघेल तिल्दा  नेवरा

रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा जल्द साकार हो सकती है। इसी उद्देश्य को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए जरूरी कस्टम और इमिग्रेशन सुविधाएं जल्द शुरू करने का आग्रह किया।मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को और बेहतर, सुगम व सुविधाजनक बनाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने इस दिशा में सहयोग का भरोसा दिलाया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत राज्य के व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति देगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है

छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए

सम्पर्क करे 7240840250,9302397365

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *