सामाजिक भवन की मांग को लेकर उठी पुरजोर आवाज,खसरा नंबर 1141 भूमि को सुरक्षित करने रानी सौरभ जैन ने भूमि पूजन कर, मांग किया

सामाजिक

PNBCG News संवाददाता पवन बघेल नेवरा  तिल्दा


नेवरा, पुरानी बस्ती –
नेवरा क्षेत्र की पुरानी बस्ती में निवासरत सतनामी समाज, मेहर समाज, कुर्मी समाज, निषाद समाज, धोबी समाज और यादव समाज के लिए एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हो चुकी है। इन समाजों की वर्षों पुरानी मांग को मान्यता देते हुए राजिम सदान क्षेत्र में स्थित खसरा नंबर 1141 की शासकीय भूमि पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ।

इस भूमि पूजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानी सौरभ जैन के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम में सभी समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक भवन को समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

समाजों को मिलेगा साझा मंच

पुरानी बस्ती नेवरा के अंतर्गत आने वाले उपरोक्त समाजों को आज तक किसी प्रकार का स्थायी सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं था। इसके कारण सामाजिक आयोजनों – जैसे विवाह, बैठकें, शोकसभा, प्रशिक्षण, त्योहार आदि – के लिए लोगों को बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

सभी समाजों की सामूहिक मांग पर प्रशासन से निवेदन किया गया था कि खसरा नंबर 1141 की भूमि को सामाजिक भवन हेतु सुरक्षित किया जाए। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अब भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की  माग् की है।

रानी सौरभ जैन ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

मुख्य अतिथि रानी सौरभ जैन ने अपने उद्बोधन में कहा:
“यह भवन सभी समाजों के बीच एकता, सहयोग और सामूहिक प्रगति का प्रतीक बनेगा। समाज को संगठित करना और एक मंच देना समय की आवश्यकता है, और यह भवन उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।”

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज का सहयोग

इस पहल को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का अहम योगदान रहा। सभी समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि और युवा वर्ग भी इस मुहिम में सक्रिय रूप से शामिल रहे।


स्थान: खसरा नंबर 1141, राजिम सदान, नेवरा


अवसर: सामाजिक भवन हेतु भूमि पूजन


उपस्थित समाज: सतनामी, मेहर, कुर्मी, निषाद, धोबी, यादव


मुख्य अतिथि: रानी सौरभ जैन

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *