ग्राम पंचायत भुसूदा मे सावन की पहली बारिस के बाद चलाया गया स्वच्छता अभियान

सामाजिक

PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा

रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरसुदा में सावन माह की पहली बारिश के बाद जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया था। इस समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत भुरसुदा द्वारा गुरुवार, 17 जुलाई को व्यापक सफाई अभियान की शुरुआत की गई।

इस अभियान के तहत गांव के तलाब, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। साथ ही सड़कों पर मुरुम बिछाकर जलभराव की समस्या से राहत दिलाने का प्रयास किया गया। स्कूल परिसर में भी सफाई के साथ मुरुम डलवाया गया और दवाओं का छिड़काव कर संक्रमण की आशंका को कम किया गया।

गांव की निस्तारी का मुख्य साधन तालाब है, जिसकी सफाई विशेष रूप से की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर, गली-मोहल्लों, हैंडपंप और बोर के आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके और बारिश का पानी एक जगह स्थायी रूप से न ठहरे।

ग्राम पंचायत द्वारा यह स्वच्छता पहल बरसात में बीमारियों से बचाव और साफ-सुथरे वातावरण के उद्देश्य से की गई। कच्ची सड़कों पर मुरुम बिछवाकर पानी के ठहराव को रोकने का भी कार्य किया गया, जिससे आवाजाही में सुविधा बनी रहे।

इस अभियान में पंचायत के उपसरपंच राजेश नायक सहित राजेन्द्र बंजारे, असंदास सोनवानी, गोपी निर्मलकर और भोलू रात्रे का प्रमुख योगदान रहा। पंचायत की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और आगे भी इसी प्रकार के नियमित अभियान की अपेक्षा जताई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *