उरला पुलिस की कार्यवाही, 72 पौवा अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

क्राइम

Pnb cg news संवाददाता पवन बघेल नेवरा

उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 72 पौवा देशी मसाला मदिरा (कुल मात्रा 12.960 बल्क लीटर) बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ₹7,200 आंकी गई है।

क्या है पूरा मामला?

थाना उरला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राधे होटल के पास एक व्यक्ति एक्टीवा स्कूटर में अवैध शराब रखकर बिक्री की फिराक में है। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक जे.एस. राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

तलाशी के दौरान स्कूटर से एक बोरी में भरी हुई 72 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान राजा देवांगन, पिता उत्तम देवांगन, निवासी अशोका मार्ट के पास, बीरगांव, थाना उरला के रूप में हुई है।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 185/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की सख्ती

उरला पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अपनी सतत निगरानी और प्रतिबद्धता का हिस्सा बताया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *