वक्रांगी कंपनी टंडवा मे मारपीट करने वाले सुपरवाईजार गिरफ्तार

Fashion क्राइम


📰

संवाददाता पवन बघेल तिल्दा  नेवरा

7240840250,9302397365

आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी


तिल्दा नेवरा: दिनांक 24 मई 2025 की रात्रि लगभग 08:30 बजे वक्रांगी प्लांट ग्राम टंडवा में ड्यूटी पर पहुंचे क्रेन ऑपरेटर सूरज ध्रुव (प्रार्थी) और उनके साथी ईश्वर निषाद के साथ ड्यूटी में देरी को लेकर सुपरवाइजर विक्की सिंह उर्फ नरेंद्र बघेल और उसके साथी गुरमीत सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

मारपीट के दौरान प्रार्थी और साथी जब प्लांट के गेट की ओर भागे और अपने अन्य साथियों को बुलाने लगे, तो आरोपीगण दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और लकड़ी के बत्ता, चाकू, लोहे की रॉड और पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं।


पुलिस कार्रवाई

तिल्दा नेवरा पुलिस ने तत्काल प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी विक्की सिंह उर्फ नरेंद्र बघेल (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • स्थायी पता: ग्राम बदनारा, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा
  • वर्तमान पता: वक्रांगी प्लांट टंडवा की लेबर कॉलोनी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

पुलिस ने आरोपी से मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

अन्य आरोपीगण घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी पतासाजी जारी है।


📞 जनसंपर्क अधिकारी
थाना तिल्दा नेवरा
जिला रायपुर, छत्तीसगढ़


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *