PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा – नेवरा
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने पुलिस ने एक महिला को गांजा बेचने की फिराक में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 540 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,000 बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जोता स्थित रेलवे फाटक के पास संदिग्ध रूप से घूम रही एक महिला को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान सकुन तिवारी, पति स्व. दीपक तिवारी, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22, अटल आवास, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है।
🚔 आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 303/25, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
👮♀️ पुलिस की सख्त कार्रवाई
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ा दी है। आम जनता से भी नशे के सौदागरों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
