PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
सुरेश वर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत है ।
अंततः पार्टी नेतृत्व ने सुरेश वर्मा पर भरोसा जताया। इस नियुक्ति पर लोगों ने विभिन्न माध्यमों से बधाइयां उन्हें दी हैं।
कई लोगों ने फोन कॉल के जरिए भी बधाई दी। स्थानीय लोग उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से मिले और शुभकामनाएं दीं। सुरेश वर्मा का भाजपा से लंबा अनुभव रहा है। वह इससे पहले भी पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है।। लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय हैं। सभी तबकों में उनकी लोकप्रियता बरकरार है।
-तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा नेता सुरेश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय सांसद बृज मोहन अग्रवाल , संभाग प्रभारी सौरभ सिंह भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग और तिल्दा नेवरा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं , पदाधिकारियों ,तथा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए, सुरेश वर्मा ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे संगठन के आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। सुरेश वर्मा को तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल महामंत्री बनाये जाने पर शहर के सभी वर्गों में ख़ुशी का माहौल है भाजपा के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
