किसानों को हो रही परेशानियों के समाधान का दिया भरोसा
तिल्दा नेवरा | जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आज नेवरा तिल्दा शहर स्थित धान खरीदी केंद्र में कांग्रेस नेताओं द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान विक्रय हेतु पहुंचे किसान भाइयों को हो रही विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और उनके निराकरण का प्रयास किया गया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि टोकन काटने में भारी परेशानी हो रही है तथा 16 किसानों का धान सोसाइटी द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है। इनमें तिल्दा सिरवे, बहेसर एवं तुलसी क्षेत्र के किसान शामिल हैं। किसानों ने अपनी समस्याएं कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखीं, जिस पर नेताओं ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अजितेश शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा शहर,
बलदाऊ साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण),
गजानंद वर्मा, ओम ठाकुर, सुनील सोनी, राज कपूर कश्यप, निखिल मांडाले, कैलाश गांधी एवं
होलेराम पोरते सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और धान खरीदी प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को लेकर प्रशासन से लगातार संपर्क किया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
