कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा-नेवरा।
रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक टंकराम वर्मा के तिल्दा-नेवरा आगमन पर शिव सैनिकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वर्ष 2013-14 में भाजपा शासनकाल में निर्मित तिल्दा-नेवरा ओवरब्रिज निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। शिव सैनिकों ने कहा कि मात्र सात-आठ वर्षों में ही पुल जर्जर हो चुका है। तीन महीने पूर्व मरम्मत कार्य के लिए आवागमन बंद किया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
साथ ही ओवरब्रिज के नीचे मछली और मुर्गियों का वेस्टेज कचरा फेंके जाने एवं बाजार चौक मोड़ सड़क मार्ग पर नाली का गंदा पानी बहने की समस्या को भी गंभीर बताते हुए इसके स्थायी समाधान की मांग की गई।

जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो शिव सैनिक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, शहर उपाध्यक्ष दुर्गेश राणेकर, ब्लॉक प्रभारी इंदल सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव, अरुण निषाद, प्रदीप यादव, दुर्गेश सेन, संजय कलेथ, अर्जुन भट्ट, प्रकाश यादव सहित दर्जनों शिव सैनिक उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
