PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा। बद्रीनारायण बगड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय कला उत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ। माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बाल प्रतिभाओं को निखारने का मंच देते हैं। भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन ने कला व संस्कृति को बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण अंग बताया।

नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजेश चंदानी ने बताया कि यह आयोजन 2015 से एक भारत-श्रेष्ठ भारत पहल के तहत लोककला, लोकसंस्कृति व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दे रहा है। इस वर्ष केवल कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रतिभागियों का मूल्यांकन एकीकृत रूप से किया गया।
विजेता प्रतिभागी
गायन (एकल) न्याशा साहू, गायन (समूह) हेल्पिंग हैंड स्कूल खरोरा, तालवादन (समूह-लोक) सुयश एवं साथी, नृत्य (एकल-शास्त्रीय) चंचल रिजवानी, नृत्य (समूह-लोक/जनजातीय) हीना एवं साथी, दृश्यकला (एकल) अर्चिता निषाद, दृश्यकला (त्रिआयामी) ईशा वर्मा, पारंपरिक कहानी वाचन (समूह) मयंक बघेल व गिवेश चौबे।

पूर्व छात्र डॉ. तहिलियानी का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सीनियर क्लीनिकल साइंटिस्ट व विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. प्रकाश तहिलियानी का सम्मान स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल से किया गया। उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशाला व पुस्तकालय हेतु ₹1 लाख की दान राशि दी।
कार्यक्रम का संचालन दौलत धुरंधर व जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया तथा निर्णायक मंडल में संगीता रानी जेहवास, अंजली देवदास सहित अन्य का योगदान रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
