PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा नेवरा।
ग्राम बहेसर स्थित एक गोदाम से फैल रही बदबू की शिकायत पर एसडीएम तिल्दा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर पर्यावरण विभाग के अधिकारी प्रवीण भारती, तहसीलदार राम प्रसाद बघेल, पटवारी सिन्हा सहित प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच में पाया गया कि गोदाम में अभनपुर से लाए गए छोटे-छोटे कीड़ों को तेल की खाली डिब्बियों और ब्रेड के साथ, रासायनिक लिक्विड पेय पदार्थ के रूप में भोजन देकर 9 दिन की प्रक्रिया में बड़ा किया जाता है। इस दौरान अत्यधिक दुर्गंध फैलती है, जिससे बहेसर, सिरवे, रजिया, बरतोरी और कोनारी गांवों में हवा के रुख के साथ बदबू फैल जाती है।
जांच के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी बदबू को महसूस किया और स्वीकार किया कि इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती होगी। टीम ने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट 2–4 दिनों में उच्च अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं को सौंप दी जाएगी।
मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता नरसिंह वर्मा (जनपद सदस्य), बंसी यादव (पत्रकार), मंटू यादव, भागी वर्मा, दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कहा कि गांव वाले किसी भी हालत में इस बदबू को बर्दाश्त नहीं करेंगे और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Editor in Chief
PNBCGNews.in
