PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
बिलासपुर जिले में लगातार चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। छोटी-सी बात पर लोग हमला करने से बाज नहीं आ रहे। ताज़ा मामला सामने आया है तारबहार थाना क्षेत्र के भारत माता स्कूल से, जहां स्कूल परिसर के अंदर ही दो छात्रों पर नुकीली चीज़ से हमला कर दिया गया। इस घटना में एक छात्र की पसली में और दूसरे छात्र के हाथ में चोट आई है।
भारत माता स्कूल में पढ़ने वाले एक बालिग और एक नाबालिग छात्र पर धारदार नुकीली चीज़ से हमला किया गया। घायल छात्र अपने परिजनों के साथ तारबहार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, 12वीं में पढ़ने वाला छात्र आवेश मिर्जा टाई बंधवाने अपने दोस्त के पास गया था। इस दौरान स्कूल के ही कुछ छात्र आपस में विवाद कर रहे थे। तभी आवेश के दोस्त ने उसकी टाई बांधकर फेंक दी, जिसे वहां मौजूद छात्र ने बेल्ट समझ लिया और गुस्से में आकर धारदार चीज़ से हमला कर दिया।
सोचने वाली बात यह है कि पूरी घटना स्कूल परिसर के अंदर हुई, जहां छात्रों पर हमला किया गया। इससे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो रही है। आखिर छात्र प्रतिबंधित चीजें स्कूल में लेकर आए कैसे?
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भारत माता स्कूल में छात्रों के बीच विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश है और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
