ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार, लेकिन सट्टा बाजार पर कब चलेगी कार्रवाई?

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत थाना तिल्दा नेवरा पुलिस एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने गांजा रखने एवं बिक्री की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तूफान देवार निवासी तिल्दा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे थैले से 1.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹58,000 बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


 आरोपी का विवरण
नाम: तूफान देवार
पिता का नाम: ननकू दाउ देवार
उम्र: 46 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 15, तिल्दा
थाना: तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

❓ बड़ा सवाल


जहाँ पुलिस द्वारा शराब, गांजा और जुए के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सट्टा बाजार खुलेआम संचालित होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। सट्टा कारोबार के खिलाफ खबरें बार-बार प्रकाशित होने के बाद भी यदि प्रशासन मौन है, तो आम नागरिकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सट्टा बाजार पर भी कभी कानून का शिकंजा कसेगा?
अब देखने वाली बात यह होगी कि तिल्दा नेवरा में नशे और अपराध के साथ-साथ सट्टा कारोबार पर भी कार्रवाई होती है या नहीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *