PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा-नेवरा, रायपुर।
“समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है। ग्राम हथबंद में आंगनबाड़ी के सामने गली से आरोपियों को शराब सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹12,500 कीमत की 125 पाव देशी मसाला शराब जप्त की है। साथ ही आरोपियों से अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी –
- टीकम यादव (19 वर्ष) निवासी मोहभट्ठापारा नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
- राहुल निषाद (19 वर्ष) निवासी मोहभट्ठापारा नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
“समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 के माध्यम से लगातार अपराधियों के खिलाफ सफलता मिल रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी निडर होकर इस नंबर पर दें।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
