PNBCG NEWS TILDA NEORA
“ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 10 किलो से अधिक गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, 3 नवंबर 2025।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10.629 किलोग्राम गांजा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2,10,000 आंकी गई है।
घटना का विवरण
पुलिस को सूचना मिली थी कि पल्सर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति बैग में गांजा रखकर तिल्दा नेवरा क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कोहका आईटीआई रोड स्थित धान फड़ के पास नाकेबंदी की।
थोड़ी देर बाद मुखबिर द्वारा बताई गई बाइक आते ही पुलिस ने उसे रोक लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजेश यादव, परमेश्वर सेन और हिरेन्द्र निषाद बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से अलग-अलग पैकेटों में रखे 10.629 किलोग्राम गांजा बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी
- राजेश यादव, पिता जगन्नाथ यादव (22 वर्ष)
स्थायी पता: तेजपुर, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़
हाल पता: गोपाल नगर, रामनगर, गुढ़ियारी, रायपुर - परमेश्वर सेन, पिता सीताराम सेन (34 वर्ष)
निवासी: रामनगर, गोपाल नगर, गुढ़ियारी, गौरा चौरा के पास, रायपुर - हिरेन्द्र निषाद, पिता राधाकृष्ण निषाद (41 वर्ष)
निवासी: कोहका कॉलेज के सामने, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
कानूनी कार्रवाई
तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 494/2025, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधिकारियों की भूमिका
इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा),
प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि गेंदूराम नवरंग,
प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. धनंजय गोस्वामी, प्रकाश नारायण पात्रे,
तथा थाना तिल्दा नेवरा से उपनिरीक्षक पी.आर. साहू, प्र.आर. जालम साहू,
आर. संदीप सिंह, कुलदीपक वर्मा, किशोर शर्मा और मधुसुदन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई है।
PNBCG News संवाददाता – पवन बघेल तिल्दा नेवरा रायपुर”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
