PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल
थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 311/2025
धारा – 296, 351(3), 109, 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट
दिनांक – 07.09.2025
चाकूबाजी की घटना के दो आरोपी गिरफ्तार
- सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर हुई थी चाकूबाजी
- घटना के बाद से फरार थे आरोपी
- मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QD 4895 जप्त
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम:
- धनुष निषाद पिता शिवदयाल निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
- सोनू साहू उर्फ हेमंत साहू पिता यशवंत साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24.07.2025 को प्रार्थी सतीश यादव का बड़ा भाई मुकेश यादव एवं उसका मित्र दिनेश साहू घर के सामने बैठकर बातचीत कर रहे थे। रात्रि लगभग 08:30 बजे पोई उर्फ चन्द्रकांत साहू, धनुष निषाद एवं अन्य साथियों द्वारा सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर विवाद किया गया।
आरोपियों ने मुकेश यादव एवं दिनेश साहू को अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हत्या की नियत से धारदार चाकू से हमला किया। इस हमले में –
- मुकेश यादव को पेट एवं भुजा में गंभीर चोटें आईं।
- दिनेश साहू के सिर पर गंभीर चोट पहुंची।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के उपरांत आरोपी फरार थे, जिन्हें विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
