दृष्टि मे एकता, आवाज मे शक्ति

प्रेस

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल


क़लम की ताक़त और कैमरे की नज़र के साथ राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक सम्पन्न

नई दिल्ली (KCN):
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) की मासिक संगठनात्मक बैठक गूगल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय ने की।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार, व्यापक सदस्यता अभियान, राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन तथा आगामी 16 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह और जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन को और सशक्त बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –

  • श्री वीरेंद्र कुमार सैनी (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली-एनसीआर)
  • मेहताब खान चंद (राष्ट्रीय संयोजक)
  • जगदीश यादव (राष्ट्रीय संयोजक)
  • के. श्रीनिवास राव (प्रदेश संयोजक, आंध्र प्रदेश)
  • श्री अमरजीत सिंह मौआर (प्रदेश संयोजक, बिहार)
  • शांति गौतम (प्रदेश संयोजक, हिमाचल प्रदेश)
  • संतोष कुमार यदु (संयोजक, छत्तीसगढ़)
  • अजय चौधरी (समन्वयक, पश्चिम बंगाल)
  • सुनीता उपाध्याय, केडी मिश्रा, के. नागकोटेश्वर राव, संतोष पात्रा, भूपेन्द्र रात्रे, पवन बघेल, प्रकाश जोशी, अनिल भट्ट, आतिश बासा
  • ताहिर अहमद (कार्यक्रम समन्वयक)
  • बीडी देशपांडेय (महासचिव, IFSNM)
    तथा विभिन्न राज्यों के अन्य प्रतिनिधि।

बैठक का समापन एक सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि संगठन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गति एवं मजबूती प्रदान की जाएगी।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *