शिक्षक सम्मान समारोह मे गूंजा सन्देश, शिक्षक सशक्त भारत के निर्माता

शिक्षा


शिक्षक सम्मान समारोह में गूंजा संदेश – “शिक्षक: सशक्त भारत के निर्माता”

लोकेशन : तिल्दा-नेवरा
दिनांक : 7 सितम्बर 2025
एडिटर चीफ : पवन बघेल, PNBCG NEWS

तिल्दा। ब्रह्माकुमारीज़ शिक्षा प्रभाग द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक था – “Teachers: The Builders of Empowered India”

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरेंद्र शर्मा (अध्यक्ष बीएनबी स्कूल एसोसिएशन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, तिल्दा) ने की। मुख्य अतिथियों में श्रीमती ममता ऐरी (प्राचार्या, जेबी इंटरनेशनल स्कूल), श्री भुनश्वर प्रसाद वर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं योग प्रशिक्षक) और बीके नमिता बहन (वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका) शामिल रहीं।

मुख्य संबोधन :

  • नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आत्मज्ञान से जीवन में अद्भुत परिवर्तन संभव है और संस्था का आभार जताया।
  • ममता ऐरी ने शिक्षकों को समाज निर्माण की नींव बताया और चरित्र निर्माण की महत्ता पर जोर दिया।
  • भुनश्वर प्रसाद वर्मा ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों से छात्रों को मानसिक चुनौतियों से उबरने में मार्गदर्शन देने की अपील की।
  • बीके नमिता बहन ने शिक्षा में आध्यात्मिकता जोड़ने की आवश्यकता बताई और सभी को राजयोग ध्यान का अनुभव कराया। उन्होंने 10 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले नि:शुल्क ध्यान शिविर की जानकारी भी दी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ :

  • आश्वी गुप्ता द्वारा गणेश वंदना
  • बच्चों द्वारा शिक्षकों के महत्व पर नाटक
  • किशोर छात्रों का आदर्श पेरेंटिंग व टीचिंग नाटक
  • मोहीनी और गुंजन का स्वागत नृत्य

इसके अतिरिक्त, “राजयोग थॉट लैब” पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें देशभर के विद्यार्थियों के अनुभव साझा किए गए।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू सोनी ने किया। अंत में तिल्दा क्षेत्र के सभी शिक्षकों को ईश्वरीय प्रसाद व सम्मान सौगात भेंट किया गया।

यह समारोह केवल सम्मान का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि शिक्षकों को आत्मज्ञान और आध्यात्मिक शिक्षा से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *