PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ pavan baghel
तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने ग्राम बेमता गौठान चौक के पास धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार उर्फ भोला गोयल पिता रेशम लाल गोयल, उम्र 20 वर्ष, निवासी सतनामी पारा टेकरी थाना सिटी कोतवाली, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से धारदार लोहे का चाकू जब्त कर उसे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। अभियान को थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में सउनि शंकर लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक जालम सिंह एवं आरक्षक संदीप सिंह, आलोक शर्मा, फागु और पंकज मिश्रा की टीम ने अंजाम दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
