PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ pavan baghel
तिल्दा-नेवरा।
शिवसेना तिल्दा-नेवरा शहर ईकाई ने बढ़ते बिजली दरों और नगर में फैली गंदगी की सफाई की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पर एसडीएम आशुतोष देवांगन को सौंपा गया।
जिला महासचिव बद्रीप्रसाद वर्मा ने बताया कि “प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली दरों में भारी वृद्धि हुई है। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना भी बंद कर दी गई है, जिससे गरीब, मध्यम वर्गीय, मजदूर और किसान वर्ग पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है। यह जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है, जिससे आमजन बेहद परेशान हैं।”
Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01
शहर उपाध्यक्ष दुर्गेश राणेकर ने नगर की गंदगी की समस्या उठाते हुए कहा कि “तिल्दा-नेवरा वार्ड 22 स्थित मुक्तिधाम में पालिका कर्मचारी और कुछ लोग बदबूदार कचरा डाल रहे हैं। इससे अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को दुर्गंधयुक्त वातावरण का सामना करना पड़ता है। हमने पालिका परिषद से तत्काल सफाई कराने और दुबारा गंदगी नहीं फैलाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।”

नगर पालिका अधिकारी अनीश ठाकुर ने ज्ञापन प्राप्त कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर बलौदाबाजार जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, सचिव दीपक वर्मा, शहर उपाध्यक्ष दुर्गेश राणेकर, वार्ड अध्यक्ष अर्जुन भट्ट, उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, सचिव संजय कलेथ, अरुण निषाद, फत्ते निषाद सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
