PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा चीफ एडिटर pavan baghel
दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाज़ा के पास पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार चार व्यक्ति रायपुर से गुजरात की ओर जा रहे थे।
पुलिस पूछताछ में फिलहाल पैसों का कोई स्पष्ट ब्यौरा नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि इतनी बड़ी रकम किसी अवैध लेन-देन से जुड़ी हो सकती है। कुम्हारी पुलिस ने दोनों गाड़ियों और पैसों को ज़ब्त कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पैसों के स्रोत का ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जाता, रकम जब्ती में ही रहेगी। वहीं आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
