अवैध शराब की बिक्री पर कार्यवाही :- आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल


अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार

थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 05.09.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने अपने पास काले रंग के बैग में अवैध शराब रखी है और नेवरा शराब दुकान के सामने छोटे पुलिया के पास बिक्री हेतु खड़ा है।

सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही की और आरोपी भानू महिलांग पिता रामकुमार महिलांग, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोनबरसा, थाना भाठापारा ग्रामीण, जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 26 पौवा देशी मसाला शराब, कुल कीमती ₹2600/- जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में निजात (नशामुक्ति) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभावी अंकुश लगाने हेतु की गई।

कार्यवाही में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा) के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा, आरक्षक किशोर शर्मा एवं कुलदीपक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *