होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

क्राइम

06 असामाजिक तत्व जेल निरुद्ध, 02 फरार आरोपी गिरफ्तार, 07 वारंटी जेल दाखिल

रायपुर (ग्रामीण), 23 फरवरी 2026।
होली पर्व के मद्देनज़र रायपुर ग्रामीण पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप मित्तल के नेतृत्व में थाना तिल्दा-नेवरा, धरसींवा और विधानसभा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

06 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के मोहभट्ठा पारा नेवरा, पुरानी बस्ती तिल्दा, सासाहोली और ग्राम टंडवा में विवाद व मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश के बावजूद आरोपियों द्वारा शांति भंग करने पर 06 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल निरुद्ध किया गया।

05 माह से फरार 02 आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2025 में गणेश विसर्जन के दौरान घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी—विवेक वर्मा और योगेश सेन—को पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। विधिसम्मत कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

07 वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 07 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आदेशानुसार सभी को जेल दाखिल किया गया।

13 चाकूबाजों सहित 03 अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

थाना धरसींवा क्षेत्र के 13 सक्रिय चाकूबाजों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। वहीं थाना विधानसभा क्षेत्र में 03 आपराधिक तत्वों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
पुलिस का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य होली पर्व के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस द्वारा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *