PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ pavan baghel

बलौदाबाजार। जिले के सिमगा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 8वीं की दो छात्राओं के साथ स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक देवलाल साहू द्वारा शारीरिक शोषण की घटना उजागर हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, 30 अगस्त को एक छात्रा के साथ घटना हुई थी, जिसकी जानकारी स्कूल की शिक्षिका हेमा देवांगन को थी, लेकिन उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को नहीं दी। इसके बाद 19 सितंबर को प्रधान पाठक ने एक अन्य छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने स्कूल से बाहर ले जाकर शारीरिक शोषण किया।
इस घिनौनी वारदात से गांव और स्कूल दोनों में हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजनों ने थाना सिमगा में आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजय श्रीवास्तव ने आरोपी प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
गांव में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
