कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम गिड़लानी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

राजनीति


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम गिडलानी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा नेवरा (रायपुर)।
तिल्दा नेवरा क्षेत्र के जाने-माने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम गिडलानी का नाम इन दिनों रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारों में शामिल है।

राम गिडलानी लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विधानसभा, लोकसभा, एवं नगरपालिका चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे हमेशा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहकर प्रत्येक चुनाव में सक्रिय सहयोग देते रहे हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार, गिडलानी ने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का काम किया है। यही कारण है कि जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को और सशक्त होते देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चर्चा जारी है, और इसमें राम गिडलानी का नाम गंभीरता से विचाराधीन है

Pnb CG News | तिल्दा नेवरा रिपोर्ट


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *