PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बागरल
क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, नए पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ शिवसेना तिल्दा-नेवरा ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक स्थानीय कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, जनसमस्याओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आगामी नवरात्र पर्व पर चुनरी यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन में नए शिव सैनिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में जिला महासचिव बलौदा बाजार एवं ब्लॉक प्रभारी तिल्दा बद्री प्रसाद वर्मा, जिला सचिव दीपक कुमार वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटु यादव, ब्लॉक प्रभारी इंदल कुमार सिंह, शहर उपाध्यक्ष दुर्गेश राणेकर, शहर सचिव अरुण निषाद, शहर मीडिया प्रभारी रोशन सोनी, वार्ड प्रभारी लोचन साहु, दुर्गेश सेन, पुनित यदु, वार्ड उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, मनोज निषाद, वार्ड सचिव संजय कलेत, लोकेश सत्या, करन सोनी, ग्राम अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा (भुरसुदा), उपाध्यक्ष कृश सोनवानी, ग्राम अध्यक्ष गणेश साहु (सरोरा) एवं शिव सैनिक दुर्गेश निषाद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन की ओर से नगरपालिका व तहसील कार्यालय को दो प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया:
- क्षेत्र में घूमंतू आवारा पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु उन्हें गौठान/गौशाला में रखने की व्यवस्था की जाए।
- परम पूज्य गुरु घासीदास गार्डन में पानी, बिजली, शौचालय, ओवरब्रिज एवं उसके आसपास की गंदगी और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ शिवसेना धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
जय भवानी! जय शिवाजी! हर-हर महादेव!
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
