PNBCG NEWS TILDA NEORA
देवरी में चाकूबाजी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने धारदार चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम देवरी के स्वागत गेट के पास का है, जहां दशहरा कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अक्टूबर 2025 की रात करीब 7.30 बजे ग्राम देवरी निवासी गोपाल वर्मा, सुरेश निषाद, साहिल निषाद और योगेश परमा ने ग्राम छपोरा निवासी राकेश कुमार साहू पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और धारदार चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थी के पेट में गंभीर चोट आने पर उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 442/2025 के तहत धारा 296, 115(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध दर्ज किया। तत्पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में —
- गोपाल वर्मा पिता मदन वर्मा, उम्र 28 वर्ष
- सुरेश निषाद पिता जैकी निषाद, उम्र 23 वर्ष
- साहिल निषाद पिता रमेश निषाद, उम्र 21 वर्ष
- योगेश परमा पिता कपिल परमा, उम्र 20 वर्ष
सभी निवासी ग्राम देवरी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
