सार्वजानिक स्थान पर गांजा पीते दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांजा, माचिस व चिलम किया जब्त

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर संवाददाता पवन बघेल


तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.), 28 अगस्त 2025।
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने निजात (नशामुक्ति) अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्र. 15 दलाल तालाब के पास तिल्दा एवं बगदई मंदिर के पास सरोरा में कुछ लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा पी रहे हैं। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई की गई, जहां पर माना देवार (उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड 15, दलाल तालाब तिल्दा) तथा राकेश टंडन (उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सोढ़, जिला बेमेतरा, हाल निवास वार्ड 15 सांकरा, तिल्दा) को गांजा पीते पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, माचिस एवं चिलम बरामद कर धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्ती कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक विकास देशमुख, सउनि बी.एल. देवांगन, सउनि शंकर लाल वर्मा, सउनि अमिला नाग, प्रआर जालम साहू, प्रआर राजेश सिकरवार, मआर प्रज्ञा दादर शर्मा, आरक्षक कमलेश वर्मा व संदीप सिंह की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि निजात अभियान के तहत ऐसे अवैध गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *