PNBCG NEWS TILDA NEORA
साहू समाज नेवरा इकाई का पहचान पूरे प्रदेश में बनाने, समाज को राजनीति से दूर रखने का संकल्प – दास जी साहू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ
तिल्दा नेवरा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दास जी साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर तिल्दा-नेवरा अपनी पहचान स्वयं में एक बड़ा नाम है। छत्तीसगढ़ के किसी भी कोने में चले जाइए, तिल्दा-नेवरा का नाम हर कोई जानता है।
प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में साहू समाज नेवरा इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें तिल्दा-नेवरा के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता एवं साहू टाइपिंग सेंटर के संचालक राम जी साहू के पुत्र अधिवक्ता मनोहर साहू ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव परिणाम के बाद समाजजनों में हर्ष का माहौल है और नव निर्वाचित अध्यक्ष को लगातार शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
अधिवक्ता मनोहर साहू ने विजयी होने के उपरांत कहा कि वे नेवरा इकाई को पूरे छत्तीसगढ़ स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि नेवरा स्थित साहू छात्रावास को सर्वसुविधायुक्त बनाने, छात्रावास को नेवरा इकाई के सुपुर्द कराने तथा समाज के हर वर्ग के आर्थिक और सामाजिक उत्थान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।
अधिवक्ता मनोहर साहू को अध्यक्ष बनने पर छ.ग. प्रदेश साहू संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दास जी साहू, तहसील अध्यक्ष मनी गुरुजी, पूर्व अध्यक्ष पोषण साहू, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन साहू, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार वीरेंद्र साहू, विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू, पेंटर नरेंद्र साहू, शेखर साहू, संतोष साहू, भरत साहू, नरेंद्र साहू, खोरबाहरा राम साहू, बाजारलाल साहू, दिनेश साहू, सुमंत साहू, गोकुल साहू, राजेंद्र साहू, अनिल साहू, दानीराम साहू, द्वारका साहू, भगत साहू, मूर्तिकार अशोक साहू, यशवंत साहू सहित अनेक समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर दास जी साहू ने नव निर्वाचित अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक सदस्य को सम्मान दें और समाज के उत्थान को ही अपना एकमात्र लक्ष्य बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में राजनीति नहीं आनी चाहिए, क्योंकि राजनीति के प्रवेश से समाज की प्रगति में बाधा उत्पन्न होती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
