रायगढ़ निवासी विजय सिंधी द्वारा सतनामी समाज को आहत करने का मामला, थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज

सामाजिक

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा नेवरा, रायपुर।
रायगढ़ निवासी विजय सिंधी द्वारा सतनामी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासी दास बाबा जी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से सम्पूर्ण सतनामी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

सतनामी समाज के लोगों ने बताया कि गुरु घासी दास बाबा जी ने सदैव समाज को सत्य, अहिंसा और “मनखे-मनखे एक समान” का उपदेश दिया है। उनके अनुयायी आज भी इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए शांतिपूर्वक समाज सेवा में लगे हुए हैं।

विजय सिंधी द्वारा की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज के भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में सतनामी समाज के सदस्यों ने थाना तिल्दा नेवरा पहुंचकर विजय सिंधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे अमर्यादित बयान समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करते हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

       तिल्दा नेवरा थाना मे सतनामी समाज के पदाधिकारी मुख्य रूप से देवादास टंडन, राजकुमार गेंन्द्रे,शैलेन्द्र डहरिया, दसरथ डहरिया, दिनेश गायकवाड़ (अधिवक्ता ) हेमलाल धृतलहरे (जनपत प्रतिनिधि ) पवन बघेल (पत्रकार ) नंदकुमार बंजारे, राहुल जोशी (पंच ) संजय पांसे,रोहित आडिल (सरपंच प्रतिनिधि तुलसी ) कबीर चेलक, त्रिवेदी पात्रे,प्रकाश गेंन्द्रे, राजा चेलक, नीलकंठ खुटे, प्रशांत जांगड़े, गुणवत बंजारे,हितेंद्र धीरे वीरेंद्र सोनवानी, वीरू कोसले,सूर्या धीरे, भारत कोसरिया धीरज टंडन, नीरज धीरे,एवं तिल्दा नेवरा शहर और ग्रामीण से बहुत से सतनामी समाज उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *