बैकुंठ अल्ट्राटेक सीमेंट मे विवाद — कर्मचारी बैठे धरने पर, कांग्रेस नेता भी पहुंचे समर्थन मे

औद्योगिक

PNBCG NEWS TILDA NEORA


बैकुंठ अल्ट्राटेक सीमेंट में विवाद — कर्मचारियों ने धरना दिया, कांग्रेस नेता भी पहुंचे समर्थन में

तिल्दा नेवरा।
बैकुंठपुर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब प्रबंधन द्वारा लगभग 150 मजदूरों को काम से निकालने के विरोध में कर्मचारी धरने पर बैठ गए। मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

धरने पर बैठे मजदूरों का कहना है कि बिना किसी नोटिस के सभी 150 कर्मचारियों को अचानक काम से हटा दिया गया है। मजदूरों की प्रमुख मांग है कि —

मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्लांट के प्रबंधक द्वारा गाली-गलौज की गई, जो पहले भी कई बार हो चुकी है और अब इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धरना स्थल पर अल्ट्राटेक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और इंटक यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। मजदूरों के समर्थन में कांग्रेस नेता एवं बलौदाबाजार विधानसभा के छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी भी पहुंचे और उन्होंने मजदूरों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि “यदि मजदूरों के साथ अन्याय हुआ है, तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।”

  • सभी निकाले गए मजदूरों को तुरंत काम पर वापस लिया जाए,
  • यूनियन से जुड़े 9 सदस्य, जिनमें 5 यूनियन प्रतिनिधि और 4 इंटक यूनियन से संबंधित मजदूर शामिल हैं, उन्हें भी पुनः बहाल किया जाए,
  • और सभी मजदूरों का बोनस भुगतान किया जाए — जिसमें स्थायी कर्मचारियों को ₹34,800 तथा ठेका मजदूरों को ₹19,500 बोनस देने की मांग की गई है।

फिलहाल प्लांट परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *