तिल्दा नेवरा मे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन

राजनीति

PNBCG NEWS TILDA NEORA


तिल्दा नेवरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

तिल्दा नेवरा।
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की घोषणा के अंतर्गत सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम आज वार्ड क्रमांक 3, किसान राइस मिल के पास संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि —

“कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से नगर का चहुमुखी विकास हो रहा है, विकास की गंगा तिल्दा नेवरा में बह रही है।”


🔹 कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनीस ठाकुर,
भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी,
मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद,
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी,
पार्षद रानी सौरभ जैन, विनोद नेताम,  धर्मेंद्र डहरिया,
डॉ. खुमान वर्मा, नरेंद्र शर्मा,
तथा पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


🔹 जनहित में नई पहल

सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण से वार्डवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए एक सुसज्जित स्थल उपलब्ध होगा।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा का आभार व्यक्त किया।


स्थान: वार्ड क्रमांक 3, किसान राइस मिल के पास, तिल्दा नेवरा
कार्य: सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन
मुख्य अतिथि: श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा
घोषणा: कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ शासन


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *