तिल्दा नेवरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयूमो) संगठन द्वारा सागर पंजवानी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर शहर में उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन से विशेषकर युवा वर्ग में खुशी की लहर देखी जा रही है।
संगठन ने सागर पंजवानी की सक्रियता, सामाजिक जुड़ाव और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में भाजयूमो को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में अधिवक्ता सृजन सोनी (युवा समाजसेवी), पंकज कृपलानी, प्रांशु केशरवानी, पंकज बालचंदानी, प्रियंक सोनी, नरेश जोतवानी, राकेश कमलानी, दीपक चौहितवानी, डीकेश वर्मा (सर्व समाज संगठन प्रभारी), ऋषभ अग्रवाल, अमर आहूजा, राज रोहड़ा, शिवम पटेल, निखिल जेठवानी, दीपक जेठानी, दीपक देवानी, बप्पी बंगाली, अजय रूपरेला सहित सैकड़ों नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सागर पंजवानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
