तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA

रायपुर (छत्तीसगढ़), 25 अक्टूबर 2025
दीपावली और मातर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में तिल्दा नेवरा पुलिस ने सख्ती दिखाई। थाना तिल्दा नेवरा और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते हुए उपद्रवियों पर नकेल कसी।

पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले 45 आरोपियों को जेल भेजा, वहीं 60 से अधिक व्यक्तियों पर बाउंडओवर की कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने दीपावली व मातर पर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के सहयोग से शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न कराया।

पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। कुल 46 आरोपियों को जेल भेजा गया और 60 से अधिक व्यक्तियों की बाउंडओवर कार्यवाही न्यायालय से कराई गई।

तिल्दा पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी क्षेत्र की शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, पुलिस ने पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद व्यक्त किया।

रिपोर्ट: Pnbcg News | तिल्दा नेवरा, रायपुर

चैनल को शेयर लाइक व फालो कर बेल आइकन को दबाना न भूले

तिल्दा नेवरा की लोकल न्यूज़ को देखने या पढ़ने के लिए PNB CG NEWS को देखते रहिये

Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *