PNBCG NEWS TILDA NEORA
भाटापारा सब्जी मंडी में भीषण आग, लगभग 50 लाख का नुकसान
भाटापारा, 28 अक्टूबर 2025।
भाटापारा की सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह अचानक लगी भीषण आग से भारी नुकसान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे मंडी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। मंडी में रखे प्लास्टिक कैरेट और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने आग को और भड़काने का काम किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और नगर पालिकाध्यक्ष अश्वनी शर्मा मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, आग से लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
