तिल्दा-नेवरा। कोसरंगी के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और हाइवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए जाम हटवाया। फिलहाल हादसे में मृत दोनों चालकों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर मर्ग कायम कर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
