तिल्दा नेवरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
आज मंगलवार दोपहर तिल्दा-खरोरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दोपहिया वाहन सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अग्रवाल होंडा के आगे वेलकम सुपर बाजार के सामने हुआ।
मृतक की पहचान कोटा निवासी डोमार पाठरे के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रेलर का नंबर RJ 48 GB 1666 बताया जा रहा है।

घटना के बाद मुख्य मार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही नेवरा थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम सड़क को खाली कराया।
फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

फिलहाल इस खबर में इतना ही, हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।

Editor in Chief
PNBCGNews.in
