PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा -संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, के सौजन्य से समता फाउंडेसन और मोर हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के सहयोग से ग्राम पंचायत कुथरैल और रैता में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कुथरैल और रैता गावों के लोगों ने लाभ लिया . विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ो मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया.जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण की गई। नेत्र जाँच ,खून जाँच ,जनरल चेकअप किया गया
इस अवसर पर शिविर में पहुंचे तमाम डॉक्टर और अतिथियों का फूलों के साथ स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह दे कर उन्हें सम्मानित भी किया गया.

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, की सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा हमें छोटी सी छोटी बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए समय रहते डॉक्टरों से परामर्श कर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए हम गरीबों के लिए हमेशा तैयार हैं इसी प्रयास में इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नि:शुल्क दवाओं का वितरण, आंखों की जांच, नजर के चश्मे का वितरण तथा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गई। शिविर में वृद्ध जनों तथा युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, की सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया की नेत्र जाँच में जिनका मोतिया बिन्द निकला है उनका संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा
,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड के एम जी के मूर्ति ,सुचिता जैन ,लक्षमी देवांगन ,सागर चेलक ,राकेश कुमार ,जितेंद्र वर्मा ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
