PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा में नया बिजली उपकेंद्र निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न
बलौदा बाजार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने आज तिल्दा नेवरा के गुरुघासीदास चौक में 33/11 K.V. बिजली उपकेंद्र निर्माण के लिए विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन किया।
इस उपकेंद्र के बन जाने से शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ व सुचारू हो जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, अनिल अग्रवाल, राम पंजवानी, सौरभ जैन, मनोज निषाद, पार्षद रानी जैन, इश्वर यदु, सतीश निषाद और खुमान वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इस योजना से तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
