संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा रायपुर
सरोरा मे चिकित्सा शिविर का आयोजन
निशुल्क चिकित्सा शिविर को एक जीवन रक्षक कार्यक्रम माना जा सकता है जिसका उद्देश्य विभिन्न प्रकार की चिकित्सा विशेष सेवाओं के साथ एक मोबाइल टीम द्वारा ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब समुदायों को निःशुल्क चिकित्सा और सेवाएं प्रदान करना है।
संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा इस तरह के शिविर आयोजित करते ही रहता है आज ग्राम सरोरा में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ,अरबिंदो नेत्रालय ,छत्तीसगढ़ डेंटल क्लिनिक मोर हॉस्पिटल ,और समता फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत सरोरा के नव निर्वाचित सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया शिविर में लगभग 500 ग्रामीणों ने लाभ लिया कंपनी द्वारा 60 लोगो को निःशुल्क चश्मा वितरण किया
मोतिया बिंद के 16 मरीज का निशुल्क अपररेशन
16 मरीज मोतिया बिन्द के निकले संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा की सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने ग्रामीणों को इस निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार शिविर में में अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया श्रीमती शीतल गोयल ने बताया की शिविर में जाँच करवाने वाले ग्रामीणों के संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा दवाई और चश्मा का वितरण किया गया तथा जिन लोगों 16 लोगो में मोतिया बिन्द पाया गया है उनका निःशुल्क आपरेशन करवाया जायेगा
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा के एम जी के मूर्ति ,धर्मेश वैश्य ,गुलाब साहू ,धर्मेश नायक ,सुचिता जैन ,मनीष सिन्हा ,जितेंद्र वर्मा ,ने विशेष योगदान दिया
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
